Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2025। बीकानेर में जाट छात्रावास में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर 24 व 25 दिसंबर को शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। छात्रावास की खेल समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में डे नाईट मैच खेलें जाएंगे व बड़ी संख्या में टीमें शामिल होंगी। शुक्रवार को प्रतियोगिता से संबंधित पोस्टर व बैनर का विमोचन रीड़ी के श्रीवीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर प्रांगण में किया गया। इस दौरान छात्रावास के मनफुल जाखड़, रोहित बाना, गौरव खेरवा ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। मंदिर में पुजारी दुलाराम शर्मा, मोहनराम जाखड़, हरिराम जाखड़, सीताराम जाखड़, हेतनाथ जाखड़, गणपतराम जाखड़, पवन शर्मा, हेतराम जाखड़, हेतराम कबड्डी कोच, मनोज जाखड़, काननाथ, लालाराम जाखड़, रामरतन जाखड़, करनाराम जाखड़ सहित ग्रामीण उपस्थित रहें। सभी ने महाराजा सूरजमल अमर रहें के नारे लगाए और वीर बिग्गाजी के जयकारे लगाए।