Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2023। एक विवाहिता ने एक आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने व उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ में दर्ज करवाया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 25 दिन पहले वह अपने ससंराल की ढाणी में अकेली थी तभी पींटू नाम के एक आदमी ने आकर अपनेआप को ननद का जानकार बताते हुए चाय पिलाने की बात कही। पीड़िता ढाणी के बाहर चारपाई पर उसे बिठाकर रसोई में चाय बनाने गई। तो आरोपी रसोई में आ गया और छेड़खानी करने लगा। आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया और पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर वह भाग गया। ननद का जानकार होने के कारण ससुराल वालों ने बदनामी के डर से चुप रहने की बात कही। विवाहिता ने अपनी माँ को यह बात बताई और 20 दिन पहले अपने पीहर आ गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा है वह फोन करके उसे अश्लील गालियां देते हुए बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।