Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2023। तीन बच्चों के साथ पति को छोड़कर विवाहिता ने देवर का हाथ थाम लिया और जब देवर ने दूसरा विवाह कर उसे धोखा दिया तो उसने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। 31 वर्षीय चंद्रमुखी पुत्री सुरजाराम मेघवाल निवासी सुरनाणा, लूणकरणसर, हाल निवासी बीकानेर ने अपने धर्म के मामा किशनलाल मेघवाल के साथ श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 14 वर्ष पूर्व फूसाराम पुत्र अखाराम निवासी सुरनाणा लूणकरणसर के साथ हुआ। करीब 6-7 साल पहले वह अपने देवर के साथ पैदल रामदेवरा गई और देवर ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और अपने साथ गांव मोमासर ले गया। खेत में काम करते हुए हम 8-10 दिन वहां रहें। आरोपी उसे पाली ले गया व तीन महीने रहें। ससुराल वालों के बुलाने पर हम घर चले गए व पति पत्नी की तरह साथ रहने लगे। उसके बाद राजूराम उसे व उसके तीनों बच्चों के साथ लेकर बीकानेर रहने लगा। उसने बताया कि हमारा जीवन सही चल रहा था तो करीब तीन महीने पहले राजूराम ने कहा कि तू यहीं रह मैं गांव जाकर आता हूं। लंबे समय तक वह नहीं आया और उससे संपर्क नहीं हुआ तो मैं गांव चली गई। तब राजूराम ने कहा तू चल मैं कोई जरूरी काम निपटाकर आता हूं। पीड़िता को तीन चार दिन पहले जानकारी मिली की उसने गांव में दूसरा विवाह कर लिया है। राजूराम का फोन नहीं लगा तो जेठ धुड़ाराम को फोन किया तो उसने बुरा भला कहा। परिवादिया ने शारीरिक व मानसिक शोषण करने, धोखा देकर बच्चों सहित छोड़कर चले जाने के आरोप लगाते हुए देवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।