Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2022-02-05 at 16.41.16
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2022। बसन्त पंचमी पर क्षेत्र में हर और उत्सव का माहौल रहा, अबुझ सावे के कारण जहां सैंकडों शहनाईयां कस्बे की गलियों में बजी वहीं स्कूलों में मां सरस्वती का पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। आडसर बास स्थित संस्कार इन्नोवेटिव पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मनोज गुसाईं और विद्यालय सचिव ललिता गुसाईं द्वारा सरस्वती पूजन के बाद विद्यार्थियों को शिक्षा का जीवन में महत्व बताया। इस दौरान शिक्षक वीणा भंसाली, स्वीटी चोपड़ा, मनीष लोहिया, हेमन्त सिंह, नीतू सक्सेना आदि ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी धार्मिक एवं सामाजिक महत्व बताया। कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में इस मौके पर विद्यारंभ संस्कार व पाटी-पोथी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 62 छोटे छोटे बच्चों ने पहली बार पाटी-पोथी को हाथ में लिया एवं पूजन किया। यहां हवन भी आयोजित किया गया, जिसमें 4 अभिभावक जोडें यजमान के रूप में बैठे। विद्यालय के आशाराम पारीक, शक्तिसिंह यादव, देवेंद्र जीनगर आदि ने विचार रखे। मोमासर बास स्थित मदर के.डी. उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें संस्था प्रधान प्यारेलाल ढूकिया द्वारा विजेता आसियाना, सानिया, विजयलक्ष्मी जाट और आइचुकी सुथार को पारितोषिक दिया गया। बिग्गाबास स्थित सूर्या पब्लिक सैकण्डरी स्कूल में सरस्वती पूजन कार्यक्रम किया गया। जिसमें बालिकाओं ने सरस्वती माता के चित्र पर तिलक, माल्या एवं पुष्प अर्पित कर वंदना की। इस अवसर पर संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी, शिक्षक दिलीप कुमार मीणा, मनीषा दर्जी, माया प्रजापत, नेहा स्वामी एवं राजूराम भार्गव ने बच्चों को बसंत पंचमी का महत्व बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने जाना बसंत पंचमी का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूर्या पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने किया सरस्वती पूजन।