Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sheed
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गौरव शहीद राकेश कुमार चोटिया के तृतीय शहादत दिवस पर धीरदेसर चोटियान के ग्रामीणों व युवाओं ने नम आंखों से शहीद को याद कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर गांव की खेल प्रतिभाओं को सम्मानीत किया गया। सरपंच रामचंद्र चोटिया व श्यामसुदंर आर्य ने ग्रामीणों को संबोधित किया तथा 23 जनवरी को आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम सरिता पड़िहार, द्वितीय ललिता चोटिया, तृतीय स्थान लीला नाई रही और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय भारत सरकार के ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ एनवाईवी श्रवण कुमार चोटिया  ने कोविड-19 वैक्सीन जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन  किया। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी युवा मंडल धीरदेसर चोटियान के अध्यक्ष भिवांराम चोटिया ने कैच द रेन  पोस्टर का विमोचन किया। चोटिया ने ग्रामीणों को कम होते जलस्तर के प्रति चिंता जताते हुए जल जागरूकता लाने का प्रयास किया व बरसात के पानी को बचाने का आव्हान किया। भीवांराम चोटिया, लेखराम बारोटिया, हजारी प्रसाद चोटिया को सम्मानित किया गया।  श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित  शहीद के भाई ओमप्रकाश चोटिया,  मगाराम चोटिया व ग्रामीण प्रभुराम चोटिया, शेराराम चोटिया, मोटाराम चोटिया, रामनिवास चोटिया, सांवरमल चोटिया, बजरंग लाल चोटिया, मोटाराम चोटिया, श्यामसुंदर चोटिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धाजंलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद को श्रद्धाजंलि देतेे हुए युवाओं द्वारा जल जागरूकता व कोरोना जागरूकता का प्रयास किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद को सलामी देते हुए युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाएं।