Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। भारत की जनवादी नौजवान सभा एवं शहरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम 6 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बॉम्बे मॉल के सामने स्थित घोड़ी वाला नोहरा में ‘एक शाम शहीद भगत सिंह के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पंजाबी एवं राजस्थानी लोक कलाकार मंदीप रमाना और उनकी टीम द्वारा गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं हनुमानगढ़ के जन नाट्य मंच के कलाकार शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और विचारों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देंगे। आयोजक समिति के शेखर रेगर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक माध्यम से युवाओं एवं आमजन तक भगत सिंह के विचारों, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रम को लेकर शहर के युवाओं में उत्साह है। आयोजकों ने शहरवासियों व युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।