Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
23-dec-maharaj
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। नई भाजपा सरकार का पहला बजट आ गया और अब सरकार के कार्य गति पकड़ना प्रारंभ कर रहे है। श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत अब एक्शन मोड में नजर आ रहे है। सारस्वत ने आज राजधानी में नगरीय विकास मंत्री झाबरसिंह खर्रा से मुलाकात की और श्रीडूंगरगढ़ में सीवरेज की जरूरत के बारे में पूरी जानकारी दी। विधायक ने गत घोषणाओं के बताते हुए बढ़ते शहर की पहली और बड़ी जरूरत सीवरेज सीस्टम की आवश्यकता को बताया। उन्होंने मंत्री को जानकारी दी कि बरसात के दिनों में नागरिक, व्यापारी जल भराव की गंभीर समस्याओं का सामना करते हैं। शहर के बाजार व नीचले हिस्सों में पानी भरने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। इससे मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने सारस्वत को सकारात्मक वार्ता में शीघ्र कार्य करवाने का आश्वासन दिया। सारस्वत ने बताया कि अब श्रीडूंगरगढ़ शहर में जल्दी ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा जिसके तहत पूरे शहर में सीवरेज लाइनें बिछाई जाएगी। इससे शहर के हजारों नागरिकों को राहत मिल सकेगी और एक बड़ी समस्या से निजात मिलने के साथ सीवरेज और ड्रेनेज की समस्या दूर हो सकेगी। सारस्वत ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है व भाजपा की डबल इंजन सरकार से कार्य करवाने के लिए प्रयास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत एक्शन मोड में, क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किए प्रारंभ।