Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2020। क्षेत्र के गांव ऊपनी व कल्याणसर के मार्ग पर एक बस की बोलेरो से भीषण टक्कर में बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बस सुजानगढ़ से लिखमीसर जा रही थी और सामने से गांव जाखासर की बोलेरो आ रही थी। दोनों गाड़ियों का नुकसान हुआ परन्तु गनीमत रही कि बोलेरो सवार व बस में सवार नागरिकों को ज्यादा चोटें नहीं आई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है और पुलिस को सूचना दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी सुरक्षित है और बोलेरो चालक को थोड़ी चोटें आई है। आप देख सकते है कि टक्कर में बोलरो चकनाचुर हो गई है एवं बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। लेकिन फिर भी सवारियों को अधिक चोटें नहीं आना चमत्कार माना जा रहा है एवं मौके पर मौजूद लोग ईश्वर का धन्यवाद दे रहे है।