Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसंबर 2025। रेल यात्रियों के लिए खास खबर बीकालेर मंडल से आई है। मंडल के हिसार-सादुलपुर रेलखण्ड पर हिसार-चडोद स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 15 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23.12.25 को (01 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतनगढ-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.12.25 को (01 ट्रिप) हिसार के स्थान पर रतनगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- रतनगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23.12.25 को (01 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.12.25 को (01 ट्रिप) हिसार के स्थान पर चूरू से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।