Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 3 जुलाई 2026। क्षेत्रवासियों के लिए डॉ लालपैथ लैब द्वारा बेहतर स्वास्थ्य के लिए कल से दो दिन बस स्टैंड पर मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर 4 व 5 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। मात्र 150 रुपये में सीबीसी, फास्टिंग शुगर, कोलेस्ट्रॉल, एसजीपीटी एवं क्रिएटिनिन सहित विभिन्न रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त मात्र 500 रुपये में शुगर फास्टिंग, लिपिड प्रोफाइल, टीएसएच, एसजीपीटी, एसजीओटी, सीबीसी और क्रिएटिनिन सहित कई महत्वपूर्ण जांचें की जाएंगी।
विशेष बात यह है कि स्वास्थ्य शिविर के दौरान निःशुल्क डॉक्टर परामर्श की सुविधा भी मिलेगी। जिसमें एक ही छत के नीचे अनुभवी चिकित्सक सलाह के साथ मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह व जांचे हो सकेंगी। लैब के विजय स्वामी ने क्षेत्रवासियों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है। स्वामी ने बताया कि केवल मरीजों को ही नहीं स्वस्थ्य पुरूषों व महिलाओं को भी अपने स्वास्थ्य की समय समय पर मेडिकल जांच करवानी चाहिए। शिविर के बारे में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक नागरिक मोबाइल नंबर 8302953656 पर संपर्क कर सकते है।