Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2026। नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबरसिंह खर्रा को पत्र भेजकर पट्टे नहीं बनने की पीड़ा बताई।
पालिका की आबादी भूमि की सीमाओं से बाहर वन विभाग क्षेत्र में आबादी विस्तार में 40 सालों से लोग बसे हुए है। परंतु इनके पट्टे जारी नहीं हो रहें है। परिवादियों ने बताया कि 1998, 2002, 2012, 2022 व वर्तमान 2026 में अपने मकान के पट्टे के लिए भूमि नियमन हेतु पत्रावलियां प्रस्तुत कर रहें है। पत्रावलियों पर बीहड़ अंकन कर आवेदकों को पट्टे जारी नहीं किए गए है। इन परिवादियों ने मंत्री से मामले में दखल देकर बीहड़ भूमि को नगरपालिका मंडल के पक्ष में खातेदारी दर्ज कर लोगों को राहत देने की मांग की है।
बार-बार पत्रावलियां लेने का विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिकों ने पालिका प्रशासन पर पट्टे नहीं बनाने के आरोप लगाए है। महावीर प्रसाद जाट, भैरूंदान, नंदलाल, प्रेमसुख, लालचंद, कृष्णा देवी, महावीर प्रसाद, ओमप्रकाश, निर्मलादेवी, गणपत नाई, राजूदेवी, तुलसी देवी सहित अनेक नागरिकों ने बताया कि पालिका मंडल ने आपत्ति आमंत्रण सूचना का विज्ञापन प्रकाशित करवाया गया जिसका भुगतान भी परिवादियों से लिया गया। इसके बावजूद आवेदन की पत्रावलियां फिर से मांगे जाने पर नाराजगी जताई। परिवादियों ने कहा कि बार बार पत्रावलियां देने से बेवजह उनको आर्थिक भार बढ़ता है। परिवादियों ने मंत्री से श्रीडूंगरगढ़ पालिका को पट्टे बनाने के निर्देश देने की मांग की है।