Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2025। एक ही परिवार के लोगों के बीच चर्चित जमीन विवाद में शुक्रवार रात श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि गांव बिग्गा निवासी 54 वर्षीय जेठाराम पुत्र हरदासराम जाट ने रामदयाल व उसके पुत्र रामवतार सहित उसके परिवार के सात जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रोही बिग्गा में उसका खेत 1763/780 स्थित है। 2 मई 2024 को कोर्ट द्वारा जारी आदेश की पालना में प्रशासन ने 22 नवंबर 2024 को तहसीलदार मौके पर मय पुलिस जाप्ता पत्थरगढ़ी करवाने आया तो रामदयाल व उसके परिवार के सदस्यों ने जबरदस्त विरोध किया, तो प्रशासन पत्थरगढ़ी नहीं कर पाया। वहीं 22 मई 2025 को पत्थरगढ़ी के लिए प्रशासन ने एक टीम का गठन किया व 28 मई को तहसीलदार सहित भारी पुलिस जाप्ते के साथ पत्थरगढ़ी करवाई गई। परिवादी ने बताया कि 30 मई की दोपहर वह अपने खेत की तारबंदी करने के लिए खड़ा था। करीब 3 बजे रामदयाल पुत्र रूपाराम व उसका पुत्र रामवतार अपना ट्रेक्टर लेकर परिवादी के खेत में घुस आए और उसके पीछे ट्रैक्टर दौड़ाया। रूपाराम की पत्नी भंवरी, रामदयाल की पत्नी चुकी, ताराचंद की पत्नी हीरा, रूपाराम की बेटी द्रोपती, रामदयाल का बेटा कानाराम हाथों में लाठी, चौसंगी व कुल्हाड़ियां लेकर घुसे व जान से मारने की धमकी देते हुए परिवादी सहित उसके पुत्र मनमोहन, पत्नी रामीदेवी पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने बताया कि आरोपी ने उसके ट्रेक्टर को टक्कर मारकर पलटा दिया और इस दौरान आरोपी रामदयाल हेरे पर गिर गया। कानूनी कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।