Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। 7 मार्च से अपने घर से गायब एक युवक को खासी मशक्कत के बाद हेड कांस्टेबल सेवाराम ने उसके परिजनों से मिलवाया। सेवाराम ने बताया कि 32 वर्षीय मंद बुद्धि युवक कुंदन उर्फ नरेंद्र पुत्र गणेशाराम चौबे, निवासी नयागांव बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ गत 24 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ के गांव रिड़ी में लावारिस स्थिति में मिला था। ग्रामीणों की सूचना देने पर पुलिस उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ थाने लेकर आई। यहां उसे आराम से रखा गया और सहानुभूति पूर्वक परिवार, पते के बारे में जानकारियां प्राप्त की गई। कड़ी मशक्कत ओर कड़ियाँ जोड़ते हुए परिजनों का पता लगाया गया। युवक के परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि युवक की गुमशुदगी थाना कसडोल में दर्ज थी। वहां से पुलिस के साथ युवक के परिजन आज श्रीडूंगरगढ़ आए व पुलिस की मौजूदगी में उन्हें युवक को सुपुर्द किया गया। गौरतलब रहे कि सेवाराम ने पहले भी पूर्व भी क्षेत्र में लावारिस मिले उत्तराखंड के एक मंदबुद्धि युवक को भी उसके परिजनों तक पहुंचाया था।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों के साथ आप पढें आम जन जीवन को प्रभावित करने वाली खबरें हर रोज सुबह केवल एक कॉलम में जिससे परेशानी के साथ नहीं सत्यता के साथ आप जानकारियों से जुड़ सकें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।