Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टुबर 2023। कस्बे के निवासी एवं कलकता प्रवासी रूपचंद बजरंगलाल सेठिया परिवार सेवा में समर्पित है इस परिवार के आर्थिक सहयोग से क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्यों को गति दी जा रही है एवं इसी क्रम में मंगलवार से दस दिवसीय निशुल्क पाईल्स, मस्सा रोग आपेरशन शिविर तेरापंथ भवन उपरलो में शुरू हुआ है। आर्युवेद चिकित्सक डाक्टर जेपी चौधरी ने बताया कि आयुर्वेद विभाग एवं महाप्रज्ञ जनकल्याण केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में रूपचंद बजरंगलाल सेठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित हो रहे इस शिविर का उदघाटन समारोह विभाग के अतिरिक्त निदेशक डाक्टर घनश्याम रामावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसडीएम मुकेश चौधरी ने आयुर्वेद पद्धती को निरापद बताते हुए अधिकाधिक रोगियों को लाभाविंत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में उपनिदेशक बीकानेर डाक्टर नंदलाल मीणा, श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, केन्द्र मंत्री पन्नालाल पुगलिया, कोषाध्यक्ष फूसराज पुगलिया, पूर्व अध्यक्ष रिद्धकरण लूणियां भी अतिथि रूप में मचांसीन रहे। मंचासीन अतिथियों का माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया गया एवं साहित्य प्रदान कर सम्मान किया गया। शिविर प्रभारी डाप्रभूदयाल जाट ने बताया कि शिविर में 106 रोगियों का पंजीयन हुआ है एवं 20 रोगियों की जांच कर आपरेशन के लिए भर्ती किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक क्षार सूत्र पद्धती से मस्सा, भंगदर, अर्श बवासीर आदि रोगों का आपरेशन किया जाएगा। शिविर में अर्श बवासीर के रोगियों की जांच एवं भर्ती 4 व 5 अक्टुबर को भी लिया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में मौजूद रहे कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दस दिवसीय पाईल्स आपरेशन शिविर के उदघाटन में संबोधन देते एसडीएम मुकेश कुमार।