Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2023। जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में छात्र व छात्रा वर्ग में सेसोमूं स्कूल ने तीन गोल्ड व एक सिल्वर हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा है। तेजाणा राउमावि तेजरासर में खेले गए टूर्नामेंट में आज अंडर-17 छात्र वर्ग का फाइनल खेला गया। इस मुकाबले में सेसोमूं की टीम ने राउमावि कालू की टीम को 34-24 से हराकर जिला स्तरीय विजय हासिल की है। वहीं अंडर-19 छात्र वर्ग में सेसोमूं बॉयज टीम उपविजेता रही। बता देवें सेसोमूं स्कूल की छात्राओं ने रविवार को संपन्न हुए अंडर-17 और अंडर-19 में दोनों टीमों ने हैंडबॉल में जिलास्तरीय प्रतियोगिता का गोल्ड जीत कर जिले में क्षेत्र का मान बढ़ाया। स्कूल के शारीरिक शिक्षक रामनिवास बेनिवाल तथा बीरेश कुमार राजपूत ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। संस्था के चैयरमेन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। शाला के प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने बच्चों को राज्य स्तर के लिए दम लगाकर तैयारी करने की प्रेरणा दी। टीम के लौटने पर स्कूल में उत्साह का माहौल बन गया व बच्चों ने जीत के नारे लगाएं।