Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 14 जुलाई 2020। क्षेत्र के एकमात्र सीबीएसई स्कूल सेसोमू में 12वीं कक्षा में वाणिज्य संकाय का शत प्रतिशत परिणाम रहा है। कॉमर्स फैक्ल्टी में दो बालिकाएं हर्षिता पुगलिया व रिषिता राठी ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रही। वहीं खुशबु झंवर 92.4 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही तथा बालक योगेश राठी 92.2 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान पर रहें। कक्षा के कुल 29 विद्यार्थियों में से 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में 80 प्रतिशत, 70 प्रतिशत व 60 प्रतिशत अधिक अंको वाले रहें है। स्कूल में विज्ञान संकाय में दिशांत बोथरा ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रहा तथा रक्षिता मालू 81.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया।