Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2026। शिक्षा और चिकित्सा की बेहतरी के लिए सहयोगी बनना प्रेरणीय पहल है, क्योंकि ये समाज की प्रगति व सेवा के लिए लिए किया गया जनहितकारी कार्य है। ये बात कहते हुए संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष व प्रबुद्धजन श्यामसुदंर आर्य ने दानदाता बुडानियां परिवार का आभार जताया।
शिक्षाविद् नैनाराम बुडानियां की स्मृति में उनके परिवार द्वारा क्षेत्र में शिक्षा व चिकित्सा में योगदान देते हुए उपजिला अस्पताल में 1 एयर फोल्डिंग बैड, एक व्हील चेयर, एक वॉकर दिया। वहीं संत कर्माबाई बालिका छात्रावास की सामूहिक लाइब्रेरी में किताबें खरीदने के लिए 51 हजार रूपए दिए है। बुडानियां के पुत्र नरेंद्र बुडानिया व पुत्री कविता बुडानियां का अस्पताल के प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने आभार जताया। स्वामी ने बताया कि अस्पताल में इन सामानों की जरूरत भी थी। इससे अनेकों मरीजों को लाभ मिल सकेगा। वहीं छात्रावास कमेटी ने आभार जताते हुए बालिका शिक्षा हितार्थ पुस्तकों के अतिउपयोगी होने की बात कही।