Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-10-01 at 21.04.58
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ सेवा कार्यों में संलग्नता रखी। क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने गौशालाओं में, अपना घर आश्रम में, इंदिरा रसोई में, छात्रावास में, अनाथा बच्चों में एवं चिकित्सालय में सेवा कार्य किए। पढ़ें सामूहिक खबर।

गौशाला में गौवंश को खिलाया गुड़।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविदंसिंह डोटासरा के जन्मदिवस के मौके पर क्षेत्र के कांग्रेस के युवा नेता एवं रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव रीड़ी में स्थित वीर बिग्गाजी गौशाला में गौवंश को गुड़ खिलाया। इस दौरान मदनलाल जाखड़, तोलाराम जाखड़, रामनिवास जाखड़, नंदलाल आदि मौजूद सक्रिय रहे एवं गायों को गुड़ खिला कर डोटासरा की लंबी उम्र एवं सफलतम भविष्य की कामनाएं की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेतराम जाखड़ की अगुवाई में गौवंश को खिलाया गया गुड़।

बच्चों व युवाओं के बीच मनाया जन्मदिन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रदेश महासचिव मूलाराम भादू के निर्देशन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर उत्साह के साथ श्रीडूंगरगढ़ के महर्षि दयानंद छात्रावास में युवाओं के बीच एवं जयपुर में हुमन लाईफ फांउडेशन में बच्चों के बीच में समारोह मनाया। जयपुर में बच्चों को उपहार भी दिए गए एवं श्रीडूंगरगढ़ में केक काटने के साथ डोटासरा के दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के महर्षि दयानंदछात्रावास में काटा गया केक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूलाराम भादू के निर्देशन में जयपुर में छोटे बच्चों को बांटे उपहार।

विमंदित लोगों को खिलाई मिठाई, इंदिरा रसोई में करवाया भोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविदंसिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना घर आश्रम एवं इदिरा रसोई में कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यकर्ता पहले कस्बे में देवनारायण कालोनी में स्थित अपना घर आश्रम पहुंचें एवं आश्रम में सेवालाभ ले रहे विमंदित विशेष जनों के हाथों से केक कटवा कर डोटासरा के पोस्टर पर केक खिलाया गया। इस मौके पर आश्रम में सेवाग्राही सभी विमंदितों को मिठाई, केक का वितरण किया गया। इसी प्रकार बाना की अगुवाई में कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित इंदिरा रसोई में भी दिन भर के सभी भोजन करने वाले लोगों को निशुल्क भोजन करवाया गया एवं दिन भर में रसोई में आने वाले करीब 150 लोगों को बाना की और से भोजन करवाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं अपना घर आश्रम में सहयोग भी किया। इस दौरान विमल भाटी, कैलाश भादू, रामलाल नाहर, राहुल वाल्मीकि, महेन्द्र मोटसरा, विकी प्रजापत, राकेश सारण, जगराम बाना, सहीराम बाना, महावीर गोदारा, लालचंद लुखा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विमंदितों से कटवाया केक, खिलाई मिठाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदिरा रसोई में खिलाया गया निशुल्क खाना।

शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय में किए फल वितरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेशाध्यक्ष गोविदं सिंह डोटासरा के जन्मदिन के मौके पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय उप जिला चिकित्सालय में पहुंच कर रोगियों को फलों का वितरण किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव विमल भाटी, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि मनोज पारख, प्रकाश दुसाद, रमेश बासनीवाल, देवकिशन जोशी, राजेश मंडा, प्रहलाद सोनी, पार्षद हीरालाल कुकना, पार्षद दाऊद अली, राकेश सिद्ध, हारुण खान, लालचंद कुकना, श्याम सुन्दर सारस्वत, अयूब खान, यश पारख़, रामेश्वरलाल सायच, साहिल सब्जीफरोश, नौरंग चाहर, रोशन दम्मामी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे चिकित्सालय में फल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे चिकित्सालय में फल।