Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2023। आज अनंत चतुदर्शी के दिन भैरव बाबा के जन्मोत्सव को भक्तों ने उल्लास के साथ मनाया है। क्षेत्र के गांव तोलियासर के प्रसिद्ध मंदिर में जयपुर से आए ताजा फुलों व गुब्बारों से बाबा का दरबार सजाया गया है। बाबा को तेल नारियल चढ़ाकर अपनी मन्नते मांगी। अलसुबह से देर शाम तक पैदल यात्रियों के अनेक संघ रवाना हुए व सुबह की महाआरती व शाम की महाआरती में सैंकड़ों पदयात्री पहुंचे है। परंपरागत रूप सुबह की महाआरती के बाद श्रीडूंगरगढ़ निवासी दिवगंत भीखमचंद सेठिया परिवार द्वारा छप्पन भोग व साढें पांच क्विटंल लड्डू का भोग लगाया गया। बाबा को अंजीर की माला पहनाई गई व मंदिर में अनेक सवामणी के आयोजन हुए। मंदिर में सैंकड़ो पदयात्री बीकानेर व चुरू जिले सहित बड़ी संख्या में पदयात्री पहुंचे। श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर तक 20 से अधिक सेवा संघो ने अपनी सेवाएं देते हुए पदयात्रियों के लिए ज्युस, कचौरी, आइसक्रीम, ठंडे, ठंडाई, पकोड़ी, हलवे के इंतजाम किए। मनुहार कर करके श्रद्धालुओं को खिलाया पिलाया गया। बीकानेर, सरदारशहर, रीड़ी से पदयात्री संघ ढोल नगाड़ों के साथ तोलियासर पहुंचे वहीं श्रीडूंगरगढ़ आड़सर बास भैरव मंदिर से अखंड ज्योत के साथ सैंकड़ो श्रद्धालु झूमते हुए जयकारों के साथ बाबा के दरबार में पहुंचे व धोक लगाई। यहां रात को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें बीन के साथ परंपरागत भजन प्रस्तुतियां दी जाएगी। गांव बिग्गा के भैरव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ भैरव भक्तों ने गुब्बारों से शानदार सजावट की। यहां अनेक स्वागत द्वार बनाए गए है व पूरा मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। आज अलसुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे और बाबा को धोक लगाई। यहां 151 किलो का रोटा भोग लगाया गया व प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। यहां चूरमा व लड्डुओं की सवामणी श्रद्धालुओं ने की। मंदिर में आज रात भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु झूम कर नृत्य के साथ भजनों का आनंद लेंगे। आज दिनभर पूरा श्रीडूंगरगढ़ अंचल बाबा के जयकारों से गूंजता रहा और बाबा भक्त बाबा को रिझाने के अनेक उपक्रमों में जुटें रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से ज्योत पहुंची तोलियासर, पूरे रास्ते उमड़ा पदयात्रियों भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा का किया फुलों से दिव्य श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में किया बाबा फुलों से श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के प्रसिद्ध भैरव मंदिर में किया बाबा दिव्य श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में लगाया बाबा को रोटे के चूरमे का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगह जगह सेवा शिविरों में नागरिकों ने की पदयात्रियों की सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पदयात्रियों की मनुहार कर करके पिलाया ज्यूस, शिकंजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पग पग पर लगे सेवा शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी से पहुंचा पदयात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आड़सर बास के भैरव मंदिर से ज्योत के साथ रवाना होकर पैदल पपहुंचे तोलियासर और किए बाबा के दर्शन्।