Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के राजकीय बेगराज सोमाणी नेत्र चिकित्सालय प्रांगण में गुरूवार से निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर प्रारंभ हुआ। क्षेत्र की सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद एवं जिला अंधता निवारण समिति, मेडिकेयर रिलिफ सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में कांतादेवी डाकलिया की स्मृति में सोहनलाल, रामलाल, नेमचंद डाकलिया परिवार के आर्थिक सहयोग से आयोजित इस शिविर में पहले दिन रोगियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर का उद्घाटन संस्था संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी एवं संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने किया। शिविर में 400 से अधिक रोगियों की नेत्र जांच की गई एवं 108 रोगियों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। शिविर में डाक्टर सुनील गोयल एवं डाक्टर संजीव सहगल ने अपनी सेवांए दी एवं व्यवस्था सेवा में शिविर प्रभारी एडवोकेट रणवीरसिंह खींची, सहप्रभारी सत्यनारायण स्वामी, रमेश प्रजापत, सुरेश भादाणी, श्रवणकुमार सिंधी, श्रीगोपाल तापड़िया, महेश राजोतिया, मनोज गुंसाई, कुंभाराम घिंटाला आदि कार्यकर्ता सक्रिय रहें। सेवा व्यवस्था में रमन आईटीआई कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिम्मेदारी निभाते हुए सामाजिक सरोकार निभाएं। शिविर प्रभारी रणवीरसिंह ने बताया कि शिविर में 60 महिलाओं एवं 48 पुरूष रोगियों का पंजीयन ऑपरेशन के लिए किया गया है। जिनके ऑपरेशन शुक्रवार सुबह से शुरू होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का उदघाटन करते संस्था संरक्षक।