Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में आज एक युवक व एक युवती मंदिर में विवाह करने के बाद पहुंचे और एक दूसरे के साथ रहने की बात कहते हुए पुलिस से मदद करने की बात कही। थाना इंचार्ज एसआई बीरबल मील ने इनके परिवारों से काउंसलिंग की व युवती को युवक के घर भेजा। मील ने बताया कि थावरिया, जसरासर, नोखा निवासी पाबूराम मेघवाल की पुत्री 21 वर्षीय संतोष श्रीडूंगरगढ़ मोमासर बास निवासी सूर्यप्रकाश पुत्र मुन्नीराम वाल्मीकि के साथ राजगढ़, चूरू के शिव मंदिर में विवाह कर श्रीडूंगरगढ़ थाने में पेश हुए। दोनों ने एक एफिडेविट देते हुए एक दूसरे के साथ रहने की बात कही। युवक व युवती के परिजनों को बुलाया गया व काउंसलिंग की गई। दोनों को उपखंड न्यायालय में पेश किया गया जहां संतोष ने सूर्यप्रकाश को पति मानने व उसके घर जाने के बयान दिए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को घर भेज दिया।