Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2022। सेन समाज श्रीडूंगरगढ़ के नागरिक आज बड़ी संख्या में सेन मंदिर में आयोजित साधारण बैठक में एकजुट हुए। बैठक में समाज हित में सेन महाराज के मंदिर का पुर्ननिर्माण करवाने व धर्मशाला भवन का निर्माण करवाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से समाज के सभी मौजिज नागरिक बैठक में शामिल हुए व एकमत से भवन निर्माण का निर्णय लेते हुए समाज हित में पूर्ण प्रयास करने का संकल्प लिया है। समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने सभी समाज बधुंओ को एकजुट होने की प्ररेणा देते हुए सभी का आभार प्रकट किया। बैठक में सेनजी महाराज के जयकारे लगाते हुए समाज के नागरिकों में खासा उत्साह नजर आया व नागरिकों ने नवनिर्माण के निर्णय पर प्रसन्नता प्रकट की। इस दौरान भंवरलाल, मांगीलाल, हंसराज, रामकिशन, लक्ष्मणराम, फुसाराम, माणकचन्द, कमलकिशोर फुलभाटी, श्रवण कुमार फुलभाटी, मुन्नालाल सिगराजभाटी, रामकिशन फुलभाटी, पवन कुमार परिहार, विजय कुमार मकवाना, श्रीकिशन फुलभाटी, हनुमान टोकसिया, बजरंग जाखड़, बाबूलाल टोकसिया, भगवानाराम गोला, सत्यनारायण परिहार, नरेंद्र फुलभाटी, सुभाष चन्द्र सोलंकी, राकेश गहलोत, महेंद्र गोला, फुसाराम गोंड सहित अनेक नागरिक बैठक में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेन समाज ने एकजुट होकर लिया मंदिर व भवन के नवनिर्माण का प्रण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेन मंदिर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में समाज बधुंओ ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने सभी का आभार जताया व सहयोग की अपील की।