Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2024। तीन नए कानूनों- भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में शुक्रवार को दोपहर 4 बजे पंचायत समिति सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उपखंड मजिस्ट्रेट उमा मित्तल ने बताया कि संगोष्ठी के दौरान कानूनों के संबंध में न्यायिक, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ता, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के व्याख्याता, बुद्धिजीवियों, लोक अभियोजकों और आमजन के साथ परिचर्चा की जाएगी। मित्तल ने बताया कि संगोष्ठी में मास्टर ट्रेनर सपन कुमार जानकारी देंगे। ट्रेनर द्वारा कानूनों में हुए बदलाव के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। ये कानून 1 जुलाई से लागू होंगे। आमजन व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग इस संगोष्ठी में शामिल होने के लिए तय समय पर पंचायत समिति सभागार में पहुंच सकते है। बता देवें आज बीकानेर सहित पूरे जिले में उपखंड स्तर पर ये आयोजन हो रहा है।