Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
ds
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2022।  आज जयपुर में शिक्षा मंत्री के निवास पर अनिल शर्मा के आत्मदाह की घटना का असर पूरे राज्य भर में निजी विद्यालयों के संगठनों पर पड़ा है और जगह जगह राज्य सरकार का विरोध हो रहा है। कस्बे के भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि
निजी विद्यालयों की अनेक समस्याओं के प्रति राज्य सरकार की घोर अनदेखी को लेकर शनिवार को कस्बे के श्रीशिवाजी स्कूल में शहर के निजी विद्यालय संगठन की एक बैठक अयोजित की गई। बैठक में जयपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया एवं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। संचालकों ने घटना का विरोध करते हुए आगामी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान स्कूल संचालक कुंभाराम घिंटाला, मूलचंद स्वामी, सुरेन्द्र महावर, प्यारेलाल ढुकिया, प्रमोद सारस्वत, नारायण चाहर, सीताराम व्यास, कांति प्रकाश दर्जी, श्यामसुंदर आचार्य, टीकमचंद पालीवाल, राकेश व्यास, विवेक उपाध्याय, रामनिवास धायल, सुभाष कस्वां एवं विनोद कुमार बेनीवाल आदि उपस्थित रहे। इस संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन भी दिया जाएगा।