Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2022। पुलिसकर्मियों में बढ़ते तनाव व अवसाद के कारण पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का विचार किया गया है। बीकानेर जिले में इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत नए साल में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक विश्राम का तोहफा दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने पूरे प्रदेश में जनवरी के पहले पखवाड़े में साप्ताहिक विश्राम की व्यवस्था का पायलट आधार पर परीक्षण करने के निर्देश दिए है। जिनकी पालना के तहत पहले चरण में जिले के बीछवाल व श्रीडूंगरगढ़ दो थानों का चयन किया गया है।

ये होगा विश्राम देने का तरीका।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाने में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन का विश्राम मिलेगा। थानाधिकारी अपने विवेक से पुलिसकर्मियों की सुविधा के हिसाब से विश्राम का दिन व पुलिसकर्मी का चयन करेंगे। साप्ताहिक विश्राम रजिस्टर का संधारण किया जाएगा। विश्राम की अवधि सुबह 8 बजे से दूसरे दिन सुबह 8 बजे तक रहेगी। रात्रि गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को दूसरे दिन साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। कानून व्यवस्था ये अति आवश्यक राजकार्य के दौरान अवकाश निरस्त किया जाएगा। साप्ताहिक अवकाश के साथ अन्य कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। किसी सप्ताह अवकाश नहीं मिलने पर अगले सप्ताह में जोड़ा नहीं जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ थाने में लागू हुई नई व्यवस्था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदेश आने के साथ ही थानाधिकारी अशोक विश्नाई ने इस प्रक्रिया को थाने में लागू कर दिया है। गुरुवार से ही जवानों को रोटेशन में साप्ताहिक विश्राम देने की शुरुआत कर दी गई। शुक्रवार को भी जवान अवकाश पर गए और थाने के कार्यों के लिए एक नया परिवर्तित सिस्टम डवलप किया जा रहा है। इसके नतीजों के बाद अन्य थानों में इसे लागू किया जाएगा।