Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितबंर 2020। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में शुक्रवार देर शाम को प्रकाशित खबर “सुबह से बाजार में खड़ी है लावारिस बाईक, जागरूक दुकानदार ने सौंपी पुलिस को” को देखने के बाद बाईक मालिक ने अपनी बाईक पहचानी और तुरन्त ही कांस्टेबल पुनीत कुमार को फोन कर अपनी बाईक होने की सूचना दी। बाईक मालिक आज सुबह थाने पहुंचे ओर अपनी बाईक ले ली। कांस्टेबल पुनित कुमार ने मालिक की तस्दीक करने के बाद बाईक की चाबी मालिक को सौंप दी। बाईक मालिक कस्बे के सीताराम सोनी है और उनके पुत्र बाईक लेने पहुंचे। सोनी ने टाइम्स को बताया कि वे बाईक खड़ी कर अपने गांव निकल गए व घर पर अपने बेटे को बाईक लेकर आने का कहना भूल गए। जागरूक दुकानदार राधेश्याम बाहेती ने चाबी लगी हुई बाईक के दिन भर अपनी दुकान के आगे खड़ी देखी तो उन्होंने टाइम्स ओर पुलिस को सूचना दी। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स जब खबर का प्रकाशन हुआ तो सीताराम सोनी के पुत्र ने अपने पिता को फोन कर पूछा तब सीताराम सोनी को याद आया। सोनी परिवार ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स में खबर देख कर बाईक पहचानी और मोटरसाइकिल लेने पहुंचा युवक।