Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-12-26 at 21.15.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से गुरूवार को तीन धार्मिक खबरें सामने आ रही है, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के लिए तीनों खबरें एक साथ एक नजर में प्रस्तुत है एवं साथ ही भव्यतम ठाकुरजी श्रृंगार व आयोजनों के फोटो भी प्रकाशित किए जा रहे है।

लाखों फुलों से किया ठाकुरजी का श्रृंगार, भव्यतम बना मंदिर, अनुठे आयोजन में भक्तजन मंत्रमुग्ध।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आडसर बास में मूंधडा ठाकुरजी मंदिर में गुरूवार को छप्पन भोग एवं सत्संग का अनुठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर निर्माण करवाने वाले परिवार जयचंदलाल मूंधडा परिवार द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में लाखों फुलों एवं दीपकों द्वारा मंदिर परिसर को सजाया गया एवं ठाकुरजी के दरबार का भव्य श्रृंगार किया। मंदिर परिसर में स्थित शिवदयाले में भी भव्य सजावट की गई एवं अनुठे आयोजन में भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान मुम्बई से हरे राम कृष्ण मिशन के संत नित्यानदं प्रभू के प्रवचन आयोजित हुए एवं बबीता स्वामी सत्संग मंडली द्वारा भजनों की सामूहिक प्रस्तुतियां दी गई। पुजारी जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि प्रवचन के दौरान संत ने ईश्वर की महिमा एवं मानव जीवन के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए सत्संग, ईश्वर भक्ति को जीवन में दैनिक कार्यों के तरह शामिल करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं श्रृद्धालु शामिल हुए एवं ठाकुरजी के भव्य रूप के दर्शन किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुम्बई से आए संत ने किया सत्संग, दिया प्रवचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भव्यतम श्रृंगार से श्रृद्धालु हुए मंत्रमुग्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठाकुरजी का किया गया भव्य श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिवदयाले में हुए भव्य सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्संग मंडली से जुड़ी श्रृद्धालुओं ने गाए भजन।

गो कथा की कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में बुधवार को माहेश्वरी महिला संगठन व गंगा जुबली पिंजरा पोल गोशाला के संयुक्त तत्वाधान में कृष्ण गो कथा महोत्सव प्रारंभ हुई है। कलश यात्रा में माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ की सदस्य महिलाएं शामिल हुई व कलश लिए। समिति की सांस्कृतिक मंत्री ने मीनाक्षी डागा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ समिति अध्यक्ष ललिता सोमानी, कौशल्या झंवर, कृष्णा पेड़ीवाल, किरण सोमानी, प्रीति सोमानी, अनु राठी, रेखा मूंधड़ा, कांता झंवर, मंजू पेड़ीवाल, सरोज सोमाणी, शांति लखोटिया, मधु लोहिया शामिल रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर पहुंच कर कलश यात्रा में शामिल हुई श्रीडूंगरगढ़ की महिलाएं।

सफला एकादशी पर दानदाताओं ने की गौसेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में स्थित श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला में गुरूवार को सफला एकादशी के अवसर पर दिल्ली प्रवासी व दुलचासर निवासी गोपाल महिया ने मीठी लापसी का भंडारा की गौसेवा समर्पित की। चेन्नई प्रवासी व कुचोर अगुणी निवासी रामेश्वरलाल, गोवर्धनराम सुथार द्वारा 1 ट्राली 41 मण मूंगफली चारा दान दिया गया व इसी गांव के हाल बीकानेर निवासी रामस्वरूप खीचड़ ने 11 हजार की राशि गौसेवार्थ गौशाला में दी। सूडसर विद्यालय से रिटायर्ड पीटीआई जनार्दन शर्मा व दुलचासर के हीराराम छरंग, गंगाशहर राजेंद्र कुमार जोशी ने गुड़ सेवा दी। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में एकादशी के मौके पर की गई गौसेवा।