Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2023। गांव सूडसर में वीर तेजाजी गौशाला में आज सात दिवसीय संगीतमय गौकथा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। महिलाओं व युवतियों ने कलश यात्रा में भाग लिया। ठाकुरजी मंदिर से कलश यात्रा रवाना हुई व गोगामेड़ी, सूडसर, टेऊ चौपाल, सूडसर बाजार, मुख्य कुंआ चौपाल होते हुए कथा स्थल वीर तेजाजी गौशाला पहुंची। गौशाला में कथा प्रारंभ करते हुए कथा वाचक चरणदास महाराज ने प्रत्येक सनातन परिवार द्वारा एक गाय के पालन का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गायों को दाखिल करवाने से ही कर्तव्य पूर्ति नहीं होगी वरन सप्ताह में एक दिन गौशाला में जाकर गौसेवा भी करें। गौसेवा से घर परिवार में सुख समृद्धि व आरोग्य का वास हमेशा बना रहेगा। महाराज ने युवा पीढ़ी को गौरक्षा का संकल्प लेने की बात भी कही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गौकथा में भाग लिया। आयोजन समिति के कोडाराम भादू ने बताया कि कथा की पूर्णाहुति आगामी 28 दिसंबर को होगी और इसी दिन रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में प्रसिद्ध कलाकार ओम मुंडेल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।