Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2021। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के 18+ युवाओं को निःशुल्क वेक्सिनेशन की घोषणा के बाद आज बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में 18+ युवाओ का बम्पर वेक्सिनेशन होगा। बड़ी बात यह है कि आज 18+ के साथ साथ सभी 13 जगहों पर 45+ के लिए भी वेक्सिनेशन होगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर सन्तोष आर्य ने बताया कि क्षेत्र में सभी 13 हॉस्पिटल में वेक्सिनेशन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, यूपीएचसी कालूबास और मोमासर सीएचसी पर 300-300 तथा इसके अलावा उदरासर, बिग्गा, शेरूणा, दुलचासर, ऊपनी, रिड़ी, पूनरासर, तोलियासर, साँवतसर, लखासर में 200-200 युवाओ को वेक्सीन लगाई जाएगी। श्रीडूंगरगढ़, मोमासर और कालूबास यूपीएचसी पर बुकिंग के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक हुवा व तकनीकी कारणों से ग्रामीण पीएचसी पर स्लॉट बुक नही हो पाया। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रो में पहले आओ पहले टीका लगवाओ के आधार पर सुबह 10 बजे से वेक्सिनेशन शुरू होगा। इन सभी जगहों पर भीड़ नियंत्रण के लिए शेरूणा ओर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने से सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की मांग भी चिकित्सा विभाग ने की है। चिकित्सा विभाग ने इन गांवो के सरपंचों से भी व्यवस्था जमाने का आग्रह किया है। बता दे कि बुधवार को क्षेत्र में 2700 युवाओ को वेक्सीन लगाने का लक्ष्य है