Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2023। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने दो मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव मोमासर में होली के अवसर पर घींदड़ देखकर लौट रहें ग्रामीण के साथ मारपीट करने वाले दो भाईयों को पकड़ कर हवालात में बंद किया वहीं गांव सुरजनसर में लाखों की चोरी को अंजाम देने के मामले में दूसरे चोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गुर्जर ने टाइम्स को बताया कि गांव सुरजनसर में गत 25 फरवरी को दो जनों ने बाइक पर आकर किसान भागुराम पुत्र लूणाराम के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में दूसरे चोर आरोपी 24 वर्षीय रमेश जाखड़ को रात आड़सर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता देवें इसी मामले में एक ओर आरोपी भादासर निवासी भंवरलाल जाखड़ को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। दूसरी ओर गांव मोमासर में होली के दिन जगदीश पुत्र मूलाराम जाट के साथ मारपीट करने के आरोप में दो भाई नानूराम व राकेश पुत्र भागीरथ जाट को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। दोनों आरोपी भाई थाने में आवेश में आ गए व परिवादी को मरने मारने पर उतारू हो गए। इस पर हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।