Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में आज चिरंजीवी योजना के तहत आयोजित मेगा शिविर में रिकॉर्ड 994 मरीज लाभान्वित हुए है। संभवतः ये जिले का सबसे सफल शिविर हुआ है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच का लाभ लिया है। शिविर प्रभारी डॉ.एस.के. बिहानी ने बताया कि शिविर में मनोचिकित्सक, शिशुरोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, सर्जन, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी है। शिविर में 567 पुरुषों ने तथा 427 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया व सभी ने चिकित्सकों से जांच करवाई। मनोचिकित्सक को भी बड़ी संख्या में मरीजों ने अपनी समस्याएं बताई। 994 मरीजों में 1 पुरूष व 2 महिला रोगियों को गंभीर बीमारी के चलते बीकानेर रेफर भी किया गया। मेडिकल स्टाफ के रमाकान्त शर्मा ने बताया कि शिविर में एक्सरे सहित विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जांचे की गई व निःशुल्क दवाइयां दी गई। मेडिकल टीम ने 3 दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी किए। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि मेगा शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया व मेडिकल टीम उत्साहित रही। यहां सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए पुलिस के जवान भी तैनात रहें व मुस्तेदी से मास्क का प्रयोग करवाया। बता देवें नागरिकों के हित में शिविर की पहली खबर का प्रकाशन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा किया गया व सुबह पुनः भूल नहीं जाना से स्मरण करवाया गया। कई जागरूक युवाओं ने खबर को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया जिससे नागरिक बड़ी संख्या में शिविर का लाभ ले सके है। टाइम्स ऐसे जागरूक पाठकों का आभार व्यक्त करता है जिन्होंने जरूरतमंद रोगियों तक शिविर की सूचना पहुंचाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में कई योजनाओं की जानकारी भी विभाग द्वारा आमजन को दी गई।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की राजनीतिक, आपराधिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक सहित समस्त समाचारों के लिए आज ही जुड़े प्रामाणिक व विश्वसनीय न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।