Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 17 कोरोना पॉजिटिव आने की खबर का एक स्क्रीन शाट वायरल हो रहा है। फोटोशाप एवं अन्य फोटो एडिटिंग के अनेकों साफ्टवेयर से किसी भी मीडिया संस्थान का बैनर, डिजायन आदि बना कर कोई भी मजाक कर सकता है। आनलाईन खबर पढने की दुनिया में सर्वाधिक सावधानी की बात यही है कि हम खबर की लिंक से संबंधित मीडिया संस्थान की वेबसाईट पर जाकर उसे देख सकें, पढ़ सकें। अन्यथा स्क्रीन शाट फेक भी हो सकता है। पाठक को कोई खबर अगर आगे वाटसएप, फेसबुक, टवीटर आदि पर वायरल भी करनी हो तो संबधित लिंक ही वायरल करनी चाहिए। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी अपने सभी जागरूक पाठकों से यही अपील करता है कि आप भी केवल लिंक से ही हमारी वेबसाईट पर खबरें पढ कर अपटेड रहे एवं हमारी लिंक ही अन्य स्थानों पर फारवर्ड करें। पाठकगण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की वेबसाइट से हमारे वाटसएप ग्रुप से सीधे जुड सकते है एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की प्रामाणिक खबरों की लिंक सीधे प्राप्त करें।