Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230614-WA0004
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2023। हाइवे पर कितासर के पास स्थित टैगोर स्कूल के सामने रात 2.30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें मजदूरों से भरा ट्रक बड़े डंफर से टकरा गया। दुर्घटना में एक श्रमिक की मौत हो गयी व 9 गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। शेष चोटिल का इलाज मेडिकल टीम ने किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व घायलों सहित सभी ट्रक सवार यूपी निवासी है। ये ट्रक खाजूवाला से यूपी की ओर जा रहा था जिसमें 40 से अधिक मजदूर सवार थे और इस ट्रक ने अपने आगे चल रहे बड़े डंपर ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। 2 महिलाओं सहित घायलों में एक साल की बच्ची भी घायल हुई जिसे बीकानेर रेफर किया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मिनी ट्रक में फंसे करीब 40 से मजदूरों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाने में सेवादारों को डेढ़ से दो घण्टे लगे। गरीब सेवा संस्थान व आपणो गांव सेवा समिति व हाइवे टोल एम्बूलेंस मौके पर पहुंची व सभी सेवादारों ने घायलों को निकाल कर राजकीय अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे व यातायात सुचारू करवाया। सिंह ने बताया कि ट्रक के केबिन में बैठे तीन जनों में एक कि मौत सहित 2 घायल है तथा शेष सभी को मामूली चोटें आई। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर ट्रक भिड़ा डंफर से, हाइवे पर मची चीख पुकार, सेवादारों लगाए एम्बुलेंस से अनेक चक्कर, पहुंचाया तीन दर्जन लोगों तक पहुंचाई मदद।