Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20241013-WA0028
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2024। बीती रात श्रीडूंगरगढ़ में खासी चहल पहल वाले बाजार में चोरों ने लाखों रूपए की नई स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर ली। घुमचक्कर से करीब 100 मीटर दूर बीदासर रोड पर स्थित विनायक कृषि स्टोर के सामने से बाडेला निवासी किसनाराम गोदारा की स्कॉर्पियो बीती रात करीब तीन बजे चोरों ने चुरा ली है। तीन चोर एक गाड़ी में आए और स्कॉर्पियों गाड़ी के पीछे का लॉक तोड़कर गाड़ी में घुसे और गाड़ी लेकर पार हो गए। सुबह गाड़ी अपनी जगह नहीं मिली तो परेशान मालिक ने पुलिस को सूचना दी है। गाड़ी मालिक ने करीब 12 बजे गाड़ी यहां खड़ी की और करीब 3 बजे चोर गाड़ी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल हरिराम अपनी टीम कांस्टेबल राजवीर व नरेन्द्र सहित मौके पर पहुंचे है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, और चोरों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके का वीडियो देखने के लिए आप क्लिक करें नीचे दी गई लिंक पर :-https://fb.watch/vb0tginsUz/