Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2024। सोमवार सुबह अभी-अभी श्रीडूंगरगढ़-लूणकरणसर स्टेट हाईवे पर एक हादसे में स्कोर्पियो गाड़ी ने एक बाईक को टक्कर मार दी। गांव लोडेंरा के स्टैण्ड़ पर हुए इस हादसे में बाईक सवार युवक को गंभीर चोटें आई है। मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने उसे संभाला एवं एक गाड़ी में घायल को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय के लिए रवाना किया है। टक्कर के बाद स्कोर्पियो गाड़ी भी अनियंत्रित होकर पलट गई एवं चारों टायर हवा मे हो गए। स्कोर्पियो गाड़ी गांव माणकरासर से आ रही थी एवं उसमें चार-पांच जने सवार थे। जिन्हें ग्रामीणों ने मुश्किल से गाड़ी से बाहर निकाला। गनिमत रही कि गाड़ी में सवार लोगों को अधिक चोटें नहीं आई। बाईक गांव लोड़ेरा की ही थी जिसे गांव खारड़ा निवासी युवक चला रहा था। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।