Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक स्कोर्पियो कार चालक ने सड़क पर आंतक मचाया एवं अपनी गाड़ी सड़क से उतार कर एक चाय के ढाबे में घुसा दी। चाय के ढ़ाबे पर चाय पी रहे लोग उसकी चपेट में आ गए एवं मौके पर हाहाकार मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीदासर रोड़ पर पुदंलसर गांव के फांटे पर एक चाय का ढ़ाबा स्थित है एवं शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वहां से गुजर रही एक स्कोर्पियों अनियंत्रित होकर तेज गति में जाकर ढाबे में घुस गई। जिससे पूरा ढ़ाबा टूट फुट गया। ढ़ाबे पर बैठे चाय पी रहे तीन जने गाड़ी की चपेट में आ गए और बाकियों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। घायलों में अधिक चोटें लगने वाले पुदंलसर निवासी धर्मपाल पुत्र श्रवणराम नायक एवं राजूराम पुत्र रेवंतराम नायक को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय से गंभीर अवस्था में बीकानेर रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली नम्बर की इस स्कोर्पियो में सवार चालक को भी चोटे आई है व एक अन्य को भी हल्की चोटे आई है। मौके पर एएसआई देवाराम मय टीम पहुंचे एवं मौके की व्यवस्थाओं को संभाला।