Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2023। सरदारशहर रोड पर स्थित एक निजी होटल के पास सड़क दुर्घटना में दो जने घायल हो गए है। बुधाराम पुत्र चांदाराम निवासी मोमासर अपनी पत्नी के साथ टेंपू में सवार होकर रवाना हुए व एक होटल से पानी लेने उतरे। वे पानी लेने जा रहें थे तभी श्रीडूंगरगढ़ से जेतासर की ओर जा रही एक स्कूटी अनियंत्रित होकर बुधाराम से टकरा गई। स्कूटी सवार 20 वर्षीय आदित्य राठी पुत्र ओमप्रकाश राठी व 16 वर्षीय रोहित मारू पुत्र आनंद कुमार मारू निवासी कालूबास में आदित्य को गंभीर चोटें आई है। बुधाराम के पैर में फ्रेक्चर हो गया है वहीं आदित्य को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया व अस्पताल के इंमरजेंसी स्टाफ ने तुरंत ईलाज प्रारंभ किया।