Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2023। सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में आज जयपुर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने फन डे सेलिब्रेट किया। बच्चों ने जमकर झूलों का आनंद लिया और खट्टे मीठे बर्फ के गोले खाए। अनेक बच्चों ने राजस्थानी रबड़ी खाई तो अनेक बच्चों ने बंबईया भेल का लुफ्त उठाया। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने कहा कि बच्चों की मांग पर आज फन डे सेलिब्रेट करने के लिए पूरे स्टाफ के संरक्षण में बच्चों को मेला दर्शन करवाया गया। घिंटाला ने कहा कि बढ़ते टेक्नोलॉजी यूज के दौर में शिक्षा के साथ बाहरी वातावरण से समायोजन भी आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है और सामूहिक रूप से मेला दर्शन इसमें सहायक बन सकेगा। स्कूल की प्रबंधक चंद्रमुखी घिंटाला ने बताया कि स्टाफ की निगरानी में बच्चों ने जमकर मेले का लुफ्त उठाया व झुलों में खूब झूलें है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ओर से विक्रम स्वामी तथा मेला समिति की ओर से सुनील शर्मा ने बच्चों का अभिवादन किया। बता देवें सुबह 10 बजे से प्रारंभ होने वाले मेले में शाम होते होते जमकर भीड़ होती है और बड़ी संख्या में कस्बे से नागरिक परिवारों के साथ मेला घुमने आते है।