Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2023। 2022-23 के बजट में राज्य सरकार ने अनेकों स्कूलों को क्रमोन्नत कर दिया। परंतु इन स्कूलों के पास मुलभुत सुविधाओं का अभाव है। क्षेत्र के अनेक क्रमोन्नत स्कूलों में बच्चों को बिठाने के लिए भवन या कक्षा कक्ष ही नहीं है। ऐसे में बच्चे कहां बैठे और कैसे पढ़ें.? की समस्या स्कूल प्रशासन व विद्यार्थियों के सामने खड़ी है। आए दिन ग्रामीण इलाकों में शिक्षकों की कमी व कक्षाकक्षों की कमी से जूझ रहे ग्रामीणों की शिकायतें प्रशासन के पास भी आती रहती है। ग्रामीणों का मत है कि इससे अध्ययन व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। आज गांव लाखनसर के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भींयानाथ, जगमाल भादू व रामकुमार भार्गव सहित अनेक ग्रामीण विधायक लोक सेवा केन्द्र पहुंचे। विधायक के नाम ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र देते हुए 8 कक्षों का निर्माण गांव की स्कूल में करवाने की मांग की गई है। वर्तमान में लाखनसर विद्यालय में 250 से अधिक विद्यार्थी है और बच्चों के बैठने के लिए कक्षाएं नहीं है। प्रधानाचार्य राजूराम खिलेरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में 6 कक्षा कक्ष, 1 भूगोल लैब, 1 कंप्यूटर लैब की सख्त आवश्यकता है।