Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में शिक्षा जगत में अपनी सेवाएं देने वाले सुप्रसिद्ध शिक्षक रमेशचंद्र सक्सेना को रविवार सुबह राष्ट्रभाषा प्रचार समिति प्रांगण में उनके पूर्व शिष्यों तथा नगर की संस्थाओं द्वारा “नागरिक अभिनंदन” सम्मान दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप गुरूजी सक्सेना को दो लाख इकतालीस हजार रुपए, शाॅल-श्रीफल, अभिनंदन पत्र भेंट किए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत समिति के पूर्व प्रधान दानाराम भांमू तथा विशिष्ट अतिथि साहित्यकार श्याम महर्षि व ओमप्रकाश राठी होंगे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार रवि पुरोहित करेंगे तथा आयोजन गुणीजन सम्मान समारोह समिति द्वारा किया जाएगा तथा समिति अध्यक्ष महावीर माली के अनुसार इस समारोह में नगर की सभी प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा गुरु जी को सम्मान प्रदान किया जाएगा तथा देश विदेश में कार्यरत उनके पूर्व शिष्य वर्चुअल रूप से भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।