Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2024। कस्बे के मोमासर बास निवासी किसान के जैसलसर की रोही में स्थित खेत में बाना निवासी आरोपियों ने सींव काट ली एवं तार-पट्टियां चोरी कर ले गए। इस संबध में किसान ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच का मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के कार्रवाहक थानाधिकारी धर्मपाल ने बताया कि मोमासर बास निवासी मनोज कुमार ब्राह्मण ने हाजीर थाना होकर रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि उसके पिता के नाम से खेत जैसलसर की रोही में स्थित है। जहां आज सुबह गांव बाना निवासी गोपीराम व बक्साराम जाट व अन्य पांच-सात लोगों ने सींव की पट्टियां व तार उखाड़ लिए व ले जाने लगे। परिवादी को खेत पडौसी ने सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा व आरोपियों को तार-पट्टियां ले जाने का विरोध किया तो आरोपियों ने ट्रेक्टर से कचल कर मार देने की धमकी दी। आरोपियों ने सींव में लगे पेड़ों में आग भी लगा दी एवं सींव को नष्ट कर दिया। आरोपी 50 पट्टियां व तार चुरा कर ले गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच हैडकांस्टेबल देवाराम को दी गई है।