Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2025। हाथों में लाल ध्वजा और मुख पर बाबा की जय जयकार, कोई दंडवत आ रहा है तो कोई नंगे पैर बाबा को धोक लगाने पहुंच रहा है। किसी के हाथ में चूरमे का तो किसी के हाथ में लड्डू के थाल है। हजारों परिवार पैदल पहुचें, सैंकड़ो पैदल संघ पहुंचे और लाखों लोग वाहनों से अपनी हाजरी देने बाबा के दरकार पहुंचे है। लंबी कतारों में दर्शन के लिए खड़े बाबा के भक्त दर्शन की बारी का इंतजार कर रहें है। ये दृश्य क्षेत्र के गांव पूनरासर के प्रसिद्ध भादवा मेले में गांव के हर रास्ते पर नजर आ रहें है। तीन दिवसीय मेले में आज शनिवार को मेले का मुख्य दिवस है। पुजारी ट्रस्ट के अनुमान के अनुसार आज शाम तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के धोक लगाएंगे। वहीं खेजड़ी बालाजी मंदिर में भी महाआरती हुई और लोगों ने नारीयल बांध कर अपनी मन्नतें मांगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां जात झड़ूलों की रस्म अदा की जाएगी। श्रीपूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट की ओर से श्रीराम भोजनालय, पुजारी ट्रस्ट की ओर से जयराम धर्मशाला में, आचार्यों का चौक व टेर मंडल की ओर से टेंट लगाकार बाबा का भंडारा लगाया जा रहा है। मारूति जनसेवा ट्रस्ट की ओर से महिलाओं और पुरूषों के लिए स्नान की अलग अलग व्यवस्था की गई। मंदिर परकोटे के अंदर व बाहर जगह जगह लगे शिविरों में श्रद्धालुओं को चाय नाश्ता के अलावा पेयजल, मालिश व दवा आदि की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।
दिव्य श्रृंगार व महाआरती हुई संपन्न, रात को होगी बारी बदली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज अलसुबह बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया। महाआरती संपन्न कर बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। मंदिर को फुलों व रोशनी से शानदार सजावट की गई है। आज रात मध्यरात्रि को बीकानेर के तनाणी परिवार द्वारा बाबा का श्रृंगार किया जाएगा और ज्योत होगी। इस ज्योत के बाद पुजारी परिवार की बारी बदली हो जाएगी। प्रतिवर्ष यही क्रम रहता है।
36 घंटो से खुला है बाबा का दरबार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार सुबह ध्वज रोहण के बाद से लगातार मेला संपन्न होने तक बाबा का दरबार भक्तों में दर्शनार्थ खुला ही रहता है। शुक्रवार सारी रात भक्तों ने कतारों में लगकर बाबा के दर्शन किए है। मंदिर में लगातार जयकारे गूंज रहें है। आज मुख्य मेला है और भारी भीड़ मंदिर में उमड़ रही है। शनिवार शाम करीब चार पांच बजे मेला संपन्न हो जाएगा। देखें बाबा के मेले से लाइव फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार सुबह किया बाबा का श्रृंगार, महाआरती हुई संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगातार कतारों में दर्शन कर रहें है लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज शाम तक 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं करेंगे मेले में दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सारी रात कतारों में दर्शन किए श्रद्धालुओं ने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा को लगाए छप्पन प्रकार के भोग।