Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 21 दिसंबर 2022। क्षेत्र के अनेक गांवो में सरपंच व पूर्व सरपंच के आपसी मनमुटाव से होने वाले कार्य प्रभावित हो रहें है। आज गांव बाडेला में दोनों के समर्थकों में मध्य विवाद हुआ और दोनों पक्ष प्रशासन के पास पहुंचे। विरोधी गुट ने उपखंड अधिकारी को पत्र सौंपा व कार्रवाई को तुरंत रद्द करने की मांग की। हालांकि बड़ी संख्या में ग्रामीणों को अब प्रशासन के फैसले का इंतजार है जिससे गांव में कार्य का होना या नहीं होना तय हो सकें।

प्रशासन को पत्र देकर कुआं बचाने की मांग की, किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला से पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी, मूलाराम सारण, नारायण, मेघाराम, छोटूराम, मोहनराम, मदनलाल, मुकेश, बेगाराम, पूर्णाराम, रामप्रताप ज्याणी, आसुराम ज्याणी, भूराराम ज्याणी, गोपालराम खाती, मूलाराम मेघवाल, टीकूराम नायक, नारायण गोदारा सहित कई ग्रामीण उपखंड कार्यालय पहुंचे। पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी ने बताया कि सरपंच गांव के मध्य स्थित ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट करने व खुर्द बुर्द करने का प्रयास कर रहें है। मूलाराम सारण ने कहा कि ग्रामीण गांव की इस प्राचीन धरोहर को नष्ट करने का विरोध कर रहें है। इस संबंध में इन ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सहित बीडीओ, तहसीलदार, जिला कलेक्टर, पुरातत्व विभाग बीकानेर को पत्र देकर कार्य को रोकने की मांग की है।
राजनैतिक द्वेषता के चलते विकास में बाधक बन रहा है एक गुट- सरपंच।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। ग्राम पंचायत बाडेला के मुख्य बस स्टैंड पर महिलाओं व युवतियों के सुविधाओं का निर्माण करने का एक गुट राजनैतिक द्वेषता के चलते विरोध कर रहा है। ये बात सरपंच फुसीदेवी के प्रतिनिधि हेमाराम खिलेरी ने कही। खिलेरी ने कहा कि गांव में एक विरोधी व उत्पाती गुट है जो गांव में कोई विकास कार्य नहीं करवाने दे रहें है। इस गुट ने श्मशान भूमि की चारदीवारी व निर्माणाधीन सड़क का कार्य भी रूकवा दिया था। खिलेरी ने कहा कि गांव में मुख्य बस स्टैंड पर आने जाने वाली महिलाएं व युवतियां यहां सुलभ सुविधा के लिए खासी परेशान होती है। वे आस पास के घरों में शौचालय प्रयोग करने के लिए मजबूर होती है और इससे छुटकारा दिलवाने के लिए ग्राम पंचायत यहां सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ करवा रही थी। जिसका कुछ लोग विरोध करते हुए विकास कार्य नहीं करने देने की बात कह रहें है। हम प्रशासन को अनुमति पत्र के साथ अपनी बात रख कर कार्य करवाए जाने की मांग करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुआं बचाने की मांग करते हुए कई ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय व थानाधिकारी को विरोध पत्र दिया।