Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2025। क्षेत्र के एक सरपंच ने जिला परिषद सीओ को फोन कर उन्हें अपने काम करने के लिए धमकाया। सरपंच ने काम नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। एएसआई राजकुमार ने बताया कि ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी पुत्र देदाराम मेघवाल ने मंगलवार को जिला परिषद सीओ को फोन कर अपने काम करने के लिए धमकाया। इस पर सीओ द्वारा थाने में सूचना दी गई। इस पर एएसआई राजकुमार ने अमराराम को शाम 4 बजे थाने बुलाया एवं  समझाईश की। लेकिन नहीं मानने पर शांतिभंग की धारा 170 में गिरफ्तार कर उपखण्ड़ मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उपखण्ड मजिस्ट्रेट ने उन्हें शांति बनाए रखने के लिए पाबंद करते हुए जमानत पर रिहा किया। विदित रहें पूर्व में भी अमराराम के खिलाफ बिजली विभाग के जेईएन से मारपीट करने सहित उसके बेटे के खिलाफ पंचायत भवन में तोड़ फोड़ करने के मामलों के प्रकरण भी दर्ज है।