Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
asdf
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2022। गत विधानसभा चुनावों में श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ओर वर्तमान में भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत को अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख की वसूली करने का प्रयास करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने कर दिया है। बीकानेर पुलिस ने देर रात प्रेस नोट जारी कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में गांव धनेरू के निवासी लालचंद पुत्र रामनारायण सारडा ओर लालाराम पुत्र नत्थूराम भाकर को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक मात्र 21-21 साल के है और गिरोह के रूप में वारदातों को अंजाम देते हैं। इस गिरोह से जुड़े आरोपी वीडियो कॉल को रिकार्ड कर लेते और बाद में किए महिला के साथ अश्लील एडिटिंग कर समाज मे इज़्ज़तदार लोगो को बदनाम करने और बलात्कार के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठता है।

रिश्तेदारों को भी धमकाया तब पहुंचे पुलिस के पास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये आरोपी लंबे समय से ताराचंद सारस्वत को धमका रहे थे और आखिर में परेशान होकर सारस्वत ने इनके फोन उठाने बन्द कर दिए तो आरोपियों ने उनके रिश्तेदार राजेश शर्मा श्रीडूंगरगढ़ और सत्यनारायण तावणीया रिड़ी को भी फोन किये और उनके साथ भी गाली गलौच करते हुए उनसे ताराचंद सारस्वत को फोन उठाने के लिए बोलने और इसके अभाव में परिणाम भुगतने को तैयार रहने की धमकियां दी। इस पर सारस्वत ने परेशान होकर पुलिस की शरण ली।