Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2024। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक मौसम, प्रत्येक माह, पखवाड़ा व नए दिन उमंग व उत्सव के दिन है और इन्हीं सांस्कृतिक उत्सवों के सतत आयोजनों से जीवन में आनंद का अनुभव बना रहता है। ये आयोजन होते रहने चाहिए जिससे आम जनजीवन में उमंग का संचार होता रहें। ये बात आज क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने कही और मौका था ए.जी.मिशन इंटरेनशनल स्कूल में मलमास के उपलक्ष्य में आयोजित पौष बड़ा महोत्सव का। इस दौरान स्कूल की ओर से प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने सारस्वत का माल्यार्पण किया एवं उपप्राचार्या सुनीता कौशिक ने पुष्प प्रदान कर स्वागत किया। विद्यालय स्टाफ फ़तेंद्र शर्मा, अंजुल सिंह, गोविंद स्वामी, संपत सारस्वत, तरुण शर्मा, दीपक निर्वाण व विद्यालय के संरक्षक उदाराम चौधरी ने भी सारस्वत का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कस्बे के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षाविद, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। बता देवें बिग्गा बास में गणेश मंदिर भी बुधवार को राधिका सत्संग मंडली की ओर से भजन कीर्तन के साथ पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कीर्तन में भाग लिया व आस पास के सभी व्यापारियों सहित राहगिरों को भी प्रसाद वितरित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पौष बड़ा के आयोजन में एजी मिशन स्कूल पहुंचे अनेक शिक्षाविद्, वर्तमान में शिक्षा में सुधार पर की चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाग लिया आयोजन में, स्कूल प्रबंधन ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने किया विधायक का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राचार्य व उपप्राचार्य ने किया विधायक का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को राधिका सत्संग मंडली द्वारा किया गया गणेश मंदिर में पौष बड़ा का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने गाए भजन किया कीर्तन।