Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2023। सारस्वत समाज के मठाधिपति श्री साद्योजात शंकराश्रम महाराज के साथ महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव अराधना करने महाराष्ट्र, केरल, गुजरात राजस्थान सहित श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, बीकानेर, पूगल, खाजूवाला सहित दूर दूर से अनेक शिष्य श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए है। आज तेजा मंदिर में पुष्पवर्षा के साथ मठाधिपति का स्वागत किया गया। गाजे बाजे व डीजे के साथ सजे धजे ऊंट, घोड़े, रथों पर सजी झांकिया, मंगल कलश लिए पीले रंग की साड़ी में सजी सैकड़ो महिलाओं ने शोभा यात्रा को भव्य रूप दिया। यात्रा ने तेजा मंदिर से निकल कर घुमचक्कर से कस्बे में प्रवेश किया। बाजार के मुख्य मार्गों से होकर माहेश्वरी सेवा सदन पहुंची। यात्रा में सारस्वत समाज के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए व धर्म की जय हो के नारे लगाए गए। अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। आते जाते नागरिक महाराजश्री को प्रणाम कर रहें थे और संत ने आशीर्वाद देते हुए मार्ग में सैंकड़ो नागरिकों का अभिवादन किया।
युवा पीढ़ी अध्यात्म से जुड़े- संत साद्योजात शंकराश्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए मठाधिपति श्री साद्योजात शंकराश्रम महाराज ने पहले दिन का संदेश युवा पीढ़ी के नाम दिया। उन्होंने युवाओं को अध्यात्म से जुड़ने का आह्वान किया। शंकराश्रम महाराज ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संस्कृति को बनाने व उजाड़ने की वाहक बन सकती है। ऐसे में आज के अशांत माहौल में मन की शांति व आत्मप्रकाश के लिए अध्यात्म की शरण लेना ही उचित है। युवा वर्ग इसे समझे व समय रहते इस ओर उन्मुख हो जाए। शंकराश्रम जी ने विनम्र भाव से श्रीडूंगरगढ़ में जगह जगह किए गए स्वागत के लिए आम से खास सभी का आभार जताया।
ये हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा में भाजपा नेता तारांचद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, पूर्व चैयरमेन रामेश्वरलाल पारीक, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, विमल भाटी, पूर्व पार्षद शिव तावणियां, पार्षद गोपाल छापोपा, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, भाजपा के कोजूराम सारस्वत, हेमनाथ जाखड़, पार्षद पवन उपाध्याय, महेश राजोतिया, सुरेन्द्र चुरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कैलाश पालीवाल, बजरंग दल के नवरत्न राजपुरोहित, सत्यनारायण मोट, दुर्गावाहिनी की सीमा तावणियां सहित अनेक नागरिक पहुंचे। सभी ने मठाधिशपति का स्वागत किया। आयोजक समिति के सुनील तावनिया ने बताया कि सारस्वत समाज कुंडीय के अध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, समाजसेवी सत्यनारायण तावणियां, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, वयोवृद्ध डूंगरमल ओझा, शेरेरा के पूर्व सरपंच, परमेश्वर सारस्वत, रतनलाल तावणियां, राजेश शर्मा, शिव तावणियां, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत, डॉ. राम सारस्वत, रमेश तावणियां, सांवरमल सारस्वत, कन्हैयालाल सारस्वत शेरेरा, जगदीश गुरावा, मघराज ओझा, मनोज कायल, सहित सारस्वत समाज के मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।

महाशिवरात्रि पर होगा चार याम का विशेष पूजन, आप भी हो शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव आराधना महोत्सव का आयोजन आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन मे आज से प्रारंभ हो गया है जो 22 फरवरी तक चलेगा। महाशिवरात्रि पर्व पर स्वामी जी के सान्निध्य में कल चार याम पूजन का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे महाराजश्री का आशीर्वाद प्रवचन होगा तथा महाशिवरात्रि पूजन रात 10 बजे प्रारंभ होगा। 10 से 12 प्रथम पूजन, 12 से 2 द्वितीय पूजन, 2 से 4 बजे तृतीय याम का पूजन तथा चतुर्थ याम का पूजन 4 बजे से 6 बजे तक आयोजन होगा। संत साद्योजात शंकराचर्य के साथ पूजन के लिए नागरिकों में भारी उत्साह है तथा बड़ी संख्या में नागरिक पूजन में भाग लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री साद्योजात शंकराश्रम महाराज का स्वागत किया गया भव्य शोभायात्र के साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजा मंदिर में नाचते गाते महिलाओं ने उठाए कलश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शोभा यात्रा में सजाई झांकिया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भगवान परशुरामजी की सजाई झांकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में सारस्वत समाज की महिलाओं ने शोभा यात्रा में कलश उठाकर भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजक समिति के युवाओं ने संभाली व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजा मंदिर पहुंचने पर पुष्पवर्षा से मठाधिशपति संत का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगह जगह युवाओं ने की जलसेवा।