Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2022। आज जिला कार्यालय बीकानेर में जिलाकलेक्टर ने जनसुनवाई की जिसमें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से तीन युवा नेता डॉ विवेक माचरा, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह राठौड शामिल हुए। विवेक माचरा ने नगरपालिका में व्यापत व्यापक भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ईओ को हटाने की मांग करते हुए मंत्री शांति धारीवाल पर मिलीभगत का आरोप लगाया। माचरा ने स्पष्ट कहा कि कोर्ट को भी झांसा देने वाले आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे अधिशाषी अधिकारी को श्रीडूंगरगढ़ से तुरंत हटाया जाए। माचरा ने कृषि बिजली छह घंटे देने, गांवों में खराब मोटरों, खराब केबल के कारण बंद पड़े ट्यूबवेलों को ठीक दिलवाने, सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में फिजिशियन, स्त्री एवम् प्रसूता चिकित्सक, अस्थि रोग विशेषज्ञ सहित तमाम चिकित्सकों की नियमित और स्थायी रूप से ओपीडी चलाने, किसानों को पूरा फसल बीमा मुआवजा देन, फसल बीमा का पृथक कार्यालय बनवाने, गांवों में वंचित गरीबों को राशन योजना में जोड़ने, पॉलिट्रोमा हॉस्पिटल को शीघ्र वित्तीय स्वीकृति देने, बीदासर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांगे उठाई। जनसुनवाई में किसान नेता जसवीर सारण ने क्षेत्र में हो रहें सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने, घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने वाली संस्थाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रशासनिक सहयोग की मांग रखी। सारण ने पॉलिट्रॉमा हॉस्पिटल को शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। वहीं सरपंच संघ के साथ रणवीर राठौड़ जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद से मिले व वर्ष 2021 के मनरेगा भुगतान के बिलों का एफटीओ जारी करने, मेट ओर टंकी भुगतान करने, तकनीकी रूप से आ रही समस्याओं को दूर करने बाबत ज्ञापन सौंपा। जिला कलेक्टर ने शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया। सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पुनिया, भंवरलाल गरूवा, मुखराम नैण प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहें।