Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210722-WA0039
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2021। कालू में महंत पर हमले का मामला अभी शांत हुआ ही नहीं था कि श्रीडूंगरगढ़ से 9 किलोमीटर दूर गुसाईंसर के पास स्थित आश्रम व धुणा अब भूमाफियाओं की नजर में चढ़ गया है। काफी पुराने इस आश्रम में इन दिनों रह रहे आसुदास महाराज पर कुछ हमलावरों ने 5 जुलाई को हमला किया व उनसे मारपीट कर उनके झोले में रखी राशि छीन ली। इस मामले में पुलिस मौके पर भी पहुंची व शांति भंग में दो जनों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन 18 जुलाई की रात्रि को करीब 1 बजे बाद आसुदास के आश्रम पर लाठियों व सरियों से कुछ हमलावरों ने पुनः हमला किया। आसुदास यहां से जान बचा कर भागे परन्तु पीछे से हमलावरों ने आश्रम जला दिया। आसुदास महाराज ने बताया कि दोनों ही वारदातों का पुलिस को संज्ञान है परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और इससे परेशान हो उन्होंने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उन्हें श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में और फिर पीबीएम में भर्ती करवाया गया। बजरंग दल बीकानेर के संयोजक दुर्गा सिंह शेखावत इस घटना की जानकारी लेने पीबीएम पहुंचे। शेखावत ने अंधेर नगरी बने श्रीडूंगरगढ़ में ऐसी घटना की निंदा की। वे आसुदास को साथ लेकर एसपी के सामने पेश हुए व न्याय मांगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र सख्त कार्रवाई हमलावरों के खिलाफ की जाए ताकि समाज की भावनाएं आहत ना हो।