Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2022। लखासर की बेटी संजू खिलेरी ने इंडिया पुलिस मीट में पेंचक सिलाट (मार्शल आर्ट) में कांस्य पदक हासिल किया है और इससे खेलप्रेमियों में काफी उत्साह है। सीआईएसएफ दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित हुई ऑल इंडिया पुलिस मीट में इस बार राजस्थान पुलिस ने परचम लहराया है और ज्ञात रहें इस प्रतियोगिता में पैरामिलिट्रीज व सभी राज्यों की पुलिस भाग लेती है। प्रतियोगिता में 10 वीं बटालियन आरएसी बीकानेर में पदस्थापित श्रीडूंगरगढ़ के लखासर गांव की बेटी संजू पुत्री भंवरलाल खिलेरी ने पेंचक सिलाट( मार्शल आर्ट) में कांस्य पदक जीत लिया है। संजू ने यह पदक जीतकर अपने विभाग के साथ साथ गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है और इससे उनके गांव सहित क्षेत्र के खेलप्रेमियों में उत्साह है। राज.पुलिस के रेवन्तराम खिलेरी ने बताया कि गांव की बेटी द्वारा पदक जीतने से गांव भर में खुशी का माहौल है और ये पदक क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। श्रीडूंगरगढ़ के हनुमान क्लब व लखासर के सुरजाराम खिलेरी, पुरखाराम खिलेरी, भंवराराम खिलेरी, ख्यालीराम सहू, इंद्राज खिलेरी, भीखाराम नाई, भैरूसिंह राठौड़, मदन फौजी, मुनीराम खिलेरी सहित अनेक खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता प्रकट की है।